Breaking : जम्मू-कश्मीर में 2 दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल...

Breaking : जम्मू-कश्मीर में 2 दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल...


श्रीनगर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जम्मू-कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान श्रीनगर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है।

              Ad..


जानकारी के अनुसार आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उक्त बैठक होटल रेडिसन में होगी। होटल के बाहर सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। अब राहुल गांधी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए होटल रेडिसन पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर श्रीनगर शहर में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। हर वाहन की सुरक्षाबलों द्वारा जांच की जा रही है।

Ad..


गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी उपस्थिति में कोई बड़ी शख्सियत कांग्रेस ज्वाइन करने वाली है।








Courtesy : Punjab Kesari

Edited by k.s thakur...





Post a Comment

Previous Post Next Post