Bharat Bandh 2024 : बिहार-झारखंड और ओडिशा में बंद का असर, अन्य राज्यों में कैसे हैं हालात...

Bharat Bandh 2024 : बिहार-झारखंड और ओडिशा में बंद का असर, अन्य राज्यों में कैसे हैं हालात...


नई दिल्ली। Bharat Bandh 2024 : 21 अगस्त 2024 यानी आज 'भारत बंद' के नाम से देशभर में हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, जिसमें एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया जाएगा। 

        Ad..


आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और राजस्थान के एससी/एसटी समूह इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल स्टेशन खुले रहने की संभावना है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं।

Ad..



Bharat Bandh Rajasthan: राजस्थान में मिलाजुला असर

भारत बंद का राजस्थान में मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।


बिहार के मधुबनी जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

Bharat Bandh 2024 Today : मधुबनी में भारत बंद का खासा असर देखा जा राह है। भारत बंद आंदोलन के दौरान मधुबनी रेलवे स्टेशन पर भारत बंद समर्थकों द्वारा जयनगर- समस्तीपुर सवारी गाड़ी तथा समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी को करीब एक घंटे तक रोककर रखा गया। वहीं बंद समर्थकों द्वारा शहर के चभच्चा चौक पर सड़क जाम किया गया।


बिहार के आरा जिले में भारत बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन

 बिहार के आरा जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर भारत बंद समर्थकों ने सहरसा रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन को रोकर विरोध प्रदर्शन किया। आरा के पूर्वी गुमटी के पास भी राजद और सीपीआई माले कार्यकर्ताओं ने ट्रैक पर खड़े होकर गाड़ियों का अवागमन रोकने का प्रयास किया। जमीरा हाल्ट के समीप पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाने वाली ट्रेन कुछ देर खड़ी रही । जिला बल और आरपीएफ जवान हटाने में जुटे रहे।


पटना में बंद के दौरान सिपाही ने SDO पर ही चला दी लाठी

आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न संगठनों के भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस क्रम में सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर पर भी एक सिपाही ने लाठी चला दी। पीछे से पीठ पर लाठी लगने पर एसडीओ अवाक रह गए। दरअसल, लाठीचार्ज के दौरान एसडीओ एक डीजे से लगे जनरेटर को बंद करवा रहे थे। उनके साथ कई पुलिस ऑफिसर और जवान भी थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सिपाही ने उनकी पीठ पर लाठी मार दी।


झारखंड में दिखा भारत बंद का असर

भारत बंद का असर झारखंड में भी देखने को मिला। बता दें कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति आज एक दिन का भारत बंद कर रही है।

पटना के डिप्टी एसपी ने लाठीचार्ज को लेकर दी सफाई

बिहार की राजधानी पटना के डिप्टी एसपी अशोक कुमार सिंह ने भारत बंद के दैरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सफाई दी है। अशोक कुमार सिंह ने कहा, "यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन नहीं था, कानून-व्यवस्था उनके हाथ में थी... आम लोग यात्रा नहीं कर सकते थे और हमने उन्हें (आंदोलनकारियों को) समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझे। हमें उन्हें पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा...।"

भारत बंद का झारखंड के चाईबासा में व्यापक असर

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद का झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पार्टी, आदिवासी युवा हो महासभा, आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी सेवानिवृत्ति संगठन, आदिवासी बुद्धिजीवी मंच, राष्ट्रीय जनता दल भी समर्थन कर रही है।

पटना में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

बिहार में भारत बंद के दौरान पुलिस ने पटना में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। बता दें कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ एक दिवसीय भारत बंद का एलान किया गया है। 


झारखंड की सीमा को किया गया बंद

जमशेदपुर शहर में  भारत बंद का कोई खास असर नहीं  दिख रहा है। स्कूल खुले हुए हैं, लेकिन एनएच 33 डिमना चौक व कांदरबेड़ा रोड को जाम कर दिया गया है। बहरागोड़ा में एनएच 18 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। झारखंड की सीमा में पश्चिम बंगाल व ओडिशा से कोई वाहन प्रवेश नहीं हो पा रहा है। लोग जाम में ही फंसे हुए है। आदित्यपुर में बंद समर्थक औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा रहा है।

गाजियाबाद में भारत बंद रहा बेअसर

 गाजियाबाद में भारत बंद बेअसर दिखाई दिया और सुबह समय पर बाजार में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। वाहनों की आवाजाही भी सामान्य दिखाई दी। शहर के तुराब नगर, सिहानी गेट, राजनगर आरडीसी, घंटाघर समेत विभिन्न बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। व्यापारी संगठन के नेताओं संदीप बंसल, रजनीश बंसल का कहना है कि यहां भारत बंद का कोई असर नहीं है। सभी दुकान और प्रतिष्ठान खुले हैं।

यूपी के मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध और इसे पलटने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है।











Courtesy : jagran

Edited by k.s thakur...
















Post a Comment

Previous Post Next Post