सागर जिले में मंदिर परिसर से सटे जर्जर भवन की दीवार गिरी, शिवलिंग बना रहे 9 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक...
मध्य प्रदेश में सागर जिले (Sagar News) के शाहपुर के हरदौल मंदिर परिसर में हुआ हादसा। सावन मास में मंदिर में बच्चे भी पार्थिव शिवलिंग बनाने पहुंचे थे। तभी मंदिर के बाजू में स्थित जर्जर भवन की दीवार गिरी, जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। मृतक बच्चों की उम्र 08 से 15 साल।
Ad..
सागर(Sagar News)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ।
रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।
यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 08 से 15 साल के बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद, पुलिस व नगरवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे।
इन बच्चों की हुई मौत...
- ध्रुव पिता जगदीश यादव उम्र 12
- नितेश पिता कमलेश पटेल
- आशुतोष पिता मानसिंह प्रजापति उम्र 15 वर्ष
- प्रिंस पिता अशोक साहू 12 वर्ष
- पूर्व पिता फूल कुमार विश्वकर्मा 10 वर्ष
- दिव्यांश पिता निलेश साहू 10 वर्ष
- देवराय पिता गोविंद साहू 8 वर्ष
- वंश पिता यशवंत लोधी 10 वर्ष
- हेमंत पिता भूरा जोशी 10 साल



0 Comments