Paris Olympics 2024: 'पिछली बार पिस्टल ने धोखा दे दिया था लेकिन इस बार...', PM Modi ने Manu Bhaker को फोन कर दी बधाई...

Paris Olympics 2024: 'पिछली बार पिस्टल ने धोखा दे दिया था लेकिन इस बार...', PM Modi ने Manu Bhaker को फोन कर दी बधाई...


नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार पिस्टल ने धोखा दे दिया था लेकिन इस बार तुमने सब कमी पूरी कर दी। 

              Ad..


आपको बता दें कि स्टार निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए... कांस्य पदक के लिए मनु भाकर को बधाई। यह सफलता और भी खास है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। 

एक अविश्वसनीय उपलब्धि! लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। 






Courtesy : Punjab Kesari

Edited by k.s thakur...




Post a Comment

Previous Post Next Post