कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की UP से छुट्टी और पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी; महाराष्ट्र में भी बदला प्रभारी...
एएनआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद शनिवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया। कांग्रेस ने अब यह जिम्मेदारी अविनाश पांडे को सौंपी है।
Ad..
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभारियों को बदला है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।
Ad..
Like and subscribe our channel through this link below 👇
https://www.youtube.com/@odishachroniclenews?sub_confirmation=1
Courtesy: jagran
Edited by k.s thakur...




Post a Comment