Dantewada Road Accident: दंतेवाड़ा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटी, हादसे में 22 मजदूर घायल...

Dantewada Road Accident: दंतेवाड़ा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटी, हादसे में 22 मजदूर घायल...


दंतेवाड़ा। Dantewada Road Accident: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छिंदनार के करका पुल के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 22 महिला और पुरुष मजदूर घायल हो गए। 

           Ad..


ट्रैक्टर ट्राली में 35 मजदूर सवार थे। घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम लाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका ईलाज जारी है।

Ad..


दरअसल, घटना सोमवार रात छिंदनार के करका पुल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली छिंदनार के करका पुल के पास अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर शाम को काम की छुट्टी के बाद बड़े करका से कासोली वापस लौट रहे थे।

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को निकाला। 108 एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों के जरिए घायल मजदूरों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका ईलाज जारी।

लगातार हो रही दुर्घटना ..

हफ्ते भर में जिले में दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो चुकी है। इन सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। यह भी देखा जा रहा है कि जिले में ट्रैक्टर से ट्रांसपोर्टिंग के अलावा मजदूरों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। जबकि इन ट्रैक्टर का कमर्शियल इस्तेमाल प्रतिबंधित है, बावजूद जिले में ट्रैक्टर मजदूरों को लाते ले जाते नजर आते हैं।

Like and subscribe our channel through this link below 👇

https://www.youtube.com/@odishachroniclenews?sub_confirmation=1







Courtesy : naidunia

Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post