कांटाबांजी पत्रकार संघ की बैठक, नए अध्यक्ष बने बिमल दास...
ओडिशा बलांगीर जिला कांटाबांजी पत्रकार संघ की बैठक कांटाबांजी के पीडब्लूडी डाक बंगला में पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहेरा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ था। संघ की पूर्व बैठक की विवरणी पठन करने के साथ साथ संघ के काम को आगे बढ़ाने के विषय में चर्चा किया गया था।
उसके उपरांत पत्रकार संघ के नए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर बिमल दास, कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदयाल हंस,उपाध्यक्ष मोहन सोनी और अशोक नारायण भोई, संपादक सेख समीम, सह संपादक हलेस्वर हंस,कोषाध्यक्ष कुर्तिकर बाग,लाइब्रेरियन राधेश्याम मेहेर, कार्यकारी सदस्य सुभाष बेहेरा,जिबनानंद महांती, अंतिम पाणिग्राही, सुशांत थानापति,शिव शंकर बाग और कानूनी सलाहकार संजयनाथ प्रमुख चुने गए।
बैठक में सुकदेव महांती, अभिमन्यु बहिदार,बिनोद सिंह,कुशल सिंह ठाकुर, कैलाश सगरिया, बिभूति भूषण दास, प्रदीप कुमार बघार प्रमुख उपस्थित थे। इस बैठक में पत्रकारों के समश्याओं से लेकर आने वाले चंद दिनों में पत्रकार संघ के रौप्य जयंती पालन करने के विषय में चर्चा किया गया।
Edited by k.s thakur...


Post a Comment