Uttarakhand Bus Accident: जहां हादसा हुआ वहां सड़क 18 मीटर चौड़ी, लेकिन फिर भी सुहावने सफर में जिंदगी की गारंटी नहीं..
Uttarakhand Bus Accident हरबर्टपुर विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास रविवार को हुई बस दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड ने राजमार्ग को करीब 18 मीटर चौड़ा बनाया है तथा हाईवे का डामरीकरण भी कराया हुआ है।
हरबर्टपुर विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास रविवार को हुई बस दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड ने राजमार्ग को करीब 18 मीटर चौड़ा बनाया है तथा हाईवे का डामरीकरण भी कराया हुआ है। ऐसे में दुर्घटना कैसे हुई इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा पा रहा है। इससे तो यही कहा जा रहा है कि सुहावने सफर में जिंदगी की गारंटी नहीं।
वर्ष 2012 व 2013 की आपदा ने उत्तरकाशी में सड़कों की स्थिति को जर्जर बना दिया था। इनमें सबसे खराब स्थिति गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, हरबर्टपुर विकासनगर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की थी। ये राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त तथा संकरे भी थे, लेकिन वर्ष 2015 से लेकर 2022 के बीच इन राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य हुआ।
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी..
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलवेदर निर्माण चल रहा है। हरबर्टपुर विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का भी चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य किया गया, जिस कारण अब देहरादून से लेकर बड़कोट तक पहुंचने में ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग दुरुस्त होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ी है।
रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है। भले ही सड़क पर क्रास बैरियर और पैराफीट नहीं बने थे, लेकिन दुर्घटना का कारण तेज गति और नींद हो सकती है।
मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लगातार संपर्क में हैं। वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।
(Courtesy : jagran)
Edited by k.s thakur..


Post a Comment