कोतवाल राधेश्याम को गृह मंत्रालय से मिला पदक..
UP/ Bijnor : नहटौर,थाने के कोतवाल राधेश्याम को सही विवेचना कर अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा गया है।
बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने कोतवाल राधेश्याम को पदक देकर सम्मानित किया है। वही उनके शुभचिंतकों में एक खुशी का माहौल बना हुआ है। और उनको बधाई देनेवालो का सिलसिला जारी है। नहटौर नगर पालिका चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने कोतवाल राधेश्याम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोतवाल राधेश्याम को विवेचना में उत्कृष्टता के लिए इस पदक से नवाजा गया है।यह पदक उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है,जो किसी विशेष घटना का खुलासा करते हैं. कोतवाल राधेश्याम द्वारा भी रामपुर थाने में रहते हुए 2019 में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले अपराधी को उसके अंजाम तक पहुंचाने का कार्य किया था।जबकि इस घटना का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया गया था।लेकिन कोतवाल राधेश्याम की कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने इस घटना का सही खुलासा कर अपराधी को पकड़ा था।
Edited by k.s thakur..


Post a Comment