Curfew In Bhaderwah : भद्रवाह में मस्जिद से नफरत भरी बयानबाजी के बाद तनाव, कर्फ्यू लगा-इंटरनेट बंद..
हिंदू संगठनों ने भी इंटरनेट मीडिया पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी तो प्रशासन ने ओपन एफआइआर दर्ज कर ली। एफआइआर में किसी का नाम दर्ज नहीं किया। डोडा रामबन किश्तवाड़ रेंज के डीआइजी डा. सुनील गुप्ता का कहना था कि एफआइआर दर्ज की गई है।
भड़काऊ भाषणों से भद्रवाह (डोडा) और किश्तवाड़ जिलों में तनाव पैदा करने की साजिशें जारी हैं। वीरवार को भद्रवाह की मस्जिद से नफरत भरी और भड़काऊ बयानबाजी की गई। इसके वायरल वीडियो में कई आपत्तिजनक टिप्पणियों के अलावा गर्दन काटने की धमकियां भी दी गई। इससे पहले की इस बयानबाजी की वजह से भद्रवाह शहर में माहौल खराब होता प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी। शुक्रवार को शहर की सड़के सुनसान नजर आई। मुख्य बाजार व अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सुरक्षाकर्मी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ओपन एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी। आरोप है कि शाम को इस बयान के विरोध में इंटरनेट मीडिया पर एक युवक ने पोस्ट डाल दी। हालांकि उस पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और कुछ लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की आशंका को टालने के लिए प्रशासन ने भद्रवाह में कर्फ्यू लगा दिया है।इसके अलावा रामबन और आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
गत वीरवार दोपहर बाद कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी भद्रवाह में देर रात तक प्रदर्शन चल रहे थे और पुलिस और अन्य सुरक्षा बल माहौल को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटे थे। अफवाह पर लगाम लगाने के लिए डोडा और किश्तवाड़ में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
बता दें कि नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम संगठनों और बार एसोसिएशन ने बुधवार को किश्तवाड़ बंद का आह्वान किया था। वीरवार सुबह भद्रवाह कस्बे में भी विरोध जताने के लिए मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में जमा हुए थे। इस प्रदर्शन की आड़ में कुछ लोगों ने हिंदुओं और सनातन परंपरा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार इसमें एक शख्स भड़काते कह रहा है कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो हम नुपूर शर्मा का समर्थन करने वालों की गर्दन काट देंगे।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने भी इंटरनेट मीडिया पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी तो प्रशासन ने ओपन एफआइआर दर्ज कर ली। एफआइआर में किसी का नाम दर्ज नहीं किया। डोडा रामबन किश्तवाड़ रेंज के डीआइजी डा. सुनील गुप्ता का कहना था कि एफआइआर दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।
पुलिस द्वारा भड़काऊ बयानबाजी करने वालों पर शिकंजा कसने का दावा किया जा रहा था। शाम को एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर फिर कोई विवादित पोस्ट डाल दी। इस पर बड़ी संख्या में लोग युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ में महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। पुलिस को भीड़ को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। निषेधाज्ञा के बावजूद भद्रवाह में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। एसएसपी डोडा अब्दुल क्यूम ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है।
सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा : तीन दिन पहले किश्तवाड़ में भी तनाव पैदा करने का प्रयास किया गया। नुपूर शर्मा के समर्थन में भाजपा व इक्कजुट जम्मू के कार्यकर्ताओं की टिप्पणियों के बाद किश्तवाड़ प्रशासन को मुस्लिम संगठनों ने शिकायत दी थी। प्रशासन ने एफआइआर दर्ज करके आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को चेतावनी भी दी। इसके बावजूद बुधवार को इन संगठनों ने किश्तवाड़ बंद रखा था। आरोप है कि एक स्थानीय नेता ने कथित तौर पर हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की।
(Courtesy : jagran)
Edited by k.s thakur..


Post a Comment