केरल के मलप्पुरम में फुटबाल मैच के दौरान गैलरी गिरी, कई लोग घायल..
केरल के मलप्पुरम जिले में फुटबाल मैच के दौरान गैलरी गिलने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दो क्षेत्रीय टीमों के बीच हो रहे मैच के बीच में हुआ।
मलप्पुरम, एएनआइ। केरल में मलप्पुरम जिले के पुकोट्टम्पडम में सोमवार रात एक फुटबाल मैच के दौरान एक गैलरी गिरने से कई लोग घायल हो गए। दो क्षेत्रीय टीमों के बीच हो रहे मैच के बीच में गैलरी का एक हिस्सा ढह गया। घायलों को जिला अस्पताल नीलांबुर और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। दिलचस्प बात यह है कि मलप्पुरम में क्षेत्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन बहुत आम बात है।
इसी तरह का एक मामला हाल ही में मलप्पुरम में सामने आया था, जहां इस साल मार्च में एक फुटबाल मैच शुरू होने से पहले एक अस्थायी दर्शक दीर्घा के अचानक ढह जाने से दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा कि एक फुटबाल मैच के दौरान दर्शकों का एक अस्थायी स्टैंड ढह गया जिसमें 200 घायल हो गए। पांच की हाल गंभीर थी।
मैच शुरू होने से पहले हुई घटना..
यह घटना पूनगोड स्टेडियम मलप्पुरम में उस समय हुई जब मैच शुरू होने वाला था। घटना के बाद आयोजक और कई अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोग दहशत में जमीन पर दौड़ते भी दिखे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
काफी लोकप्रिय है क्षेत्रीय टूर्नामेंट..
केरल के उत्तरी जिले में क्षेत्रीय फुटबाल टूर्नामेंट काफी लोकप्रिय है। इस तरह के मैच ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया है।
(Courtesy : jagran)
Edited by k.s thakur..


Post a Comment