Breaking News Today 6 March: रूसी सेना कर रही यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी: जेलेंस्की..
रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।वहीं, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे।
रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस को हराने के लिए पश्चिम से और सैन्य सहयोग देने की मांग की है। हालांकि, पुतिन ने पश्चिम को चेताया है कि यदि नो फ्लाइ जोन का निर्धारण नहीं हो पाया तो युद्ध और भीषण हो जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे। नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होंगे। जिसमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने आज पुणे को मेट्रो की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में भी सफर किया।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूक्रेन का पलायन यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ रहा शरणार्थी संकट: UNHCR
पिछले 10 दिनों में यूक्रेन से 15 लाख से अधिक शरणार्थी पड़ोसी देशों में चले गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से शरणार्थी संकट बढ़ता जा रहा है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट किया कि यूक्रेन से 15 लाख से अधिक शरणार्थी 10 दिनों में पड़ोसी देशों में चले गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है।
रूसी सेना कर रही यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी: जेलेंस्की..
यूक्रेन से 10 लाख लोगों का पलायन
सुरक्षा की तलाश में अब 10 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं और लाखों लोगों के उनके साथ जुड़ने की संभावना है: संयुक्त राष्ट्र
गोलीकांड पर बीएसएफ के IG आसिफ जलाल ने दी जानकारी
बीएसएफ के IG आसिफ जलाल ने अमृतसर के बीएसएफ कैंप में हुए गोलीकांड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है। जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।
(Courtesy : jagran)
Edited by k.s thakur..

Post a Comment