//BREAKING//
Loading...

Ideas

सावधान! हीट मैप में लाल हो रहा है भारत का रंग, 2026 में ‘सुपर एल नीनो’ से हालात होंगे और खतरनाक...

सावधान! हीट मैप में लाल हो रहा है भारत का रंग, 2026 में ‘सुपर एल नीनो’ से हालात होंगे और खतरनाक...


India Heatwave 2026: भारत में 2026 की गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वैज्ञानिकों ने सुपर एल नीनो का खतरा बताया है, जिससे भीषण हीटवेव, कम बारिश और सूखे जैसे हालात बन सकते हैं.

Ad..



भारत बना 'हीट जोन'..

भारत इस समय दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 95 भारत में हैं. देश का बड़ा हिस्सा हीट मैप में लाल दिख रहा है.
   Ad..

अप्रैल में ही पारा 45 डिग्री के पार..
उत्तर-पूर्व समेत कई इलाकों में अप्रैल महीने में ही तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ये सामान्य से काफी ज्यादा है और आने वाले महीनों में और बढ़ने की उम्मीद है.
Ad..


सुपर एल नीनो का खतरा..

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2026 में 'सुपर एल नीनो' विकसित हो सकता है, जो बेहद शक्तिशाली होगा. एल नीनो एक जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर का पानी गर्म हो जाता है. इससे दुनियाभर के मौसम पैटर्न बदल जाते हैं. आमतौर पर भारत में इससे गर्मी बढ़ती है और बारिश कम होती है.

हीटवेव और सूखे का खतरा..

सुपर एल नीनो की वजह से भारत में भीषण हीटवेव, पानी की कमी और सूखे जैसे हालात बन सकते है. इसका असर खेती और आम जनजीवन पर पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 2026 में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है.

वैज्ञानिकों की चेतावनी..

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है और लोगों को पहले से तैयारी करनी चाहिए. खासतौर पर सेहत और पानी को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments