MP पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पटना पुलिस; समर्थकों से नोकझोंक, 35 साल पुराने मामले में कार्रवाई...
पप्पू यादव को 35 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार करने पटना पुलिस उनके आवास पहुंची। MP-MLA कोर्ट ने लगातार अनुपस्थिति के कारण उनके और दो अन्य के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया था।
Ad..
यह मामला 1995 का है, जिसमें मकान धोखाधड़ी से किराए पर लेने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई के बाद उनके समर्थक जमा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अगली सुनवाई 7 फरवरी 2026 को है।
Ad..
पटना। 35 साल पुराने एक मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस शुक्रवार देर रात उनके मंदिरी स्थित आवास पहुंची।
Ad..
पुलिस ने सांसद से कहा कि हम आपको गिरफ्तार करने आए हैं। इस पर सांसद ने कहा कि वे रात में कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारी को सुबह आने को कहा।
इस बीच काफी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंच गए। पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। वे वारंट दिखाने की मांग करने लगे। फिलहाल वहां गहमागहमी की स्थिति है। मीडिया भी वहां पहुंच गई है।
सांसद ने आरोप लगाया कि सिविल ड्रेस में दीपक नाम का इंस्पेक्टर पहुंचा। उसकी कमर में रिवॉल्वर था। वह गोली चला सकता था।
सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मारने की साजिश है यह। वे रात में कहीं नहीं जाएंगे। इस बीच उन्होंने फेसबुक पर भी पोस्ट बिहार पुलिस पर तंज कसा है।
सांसद ने कहा कि कोर्ट ने कल बुलाया था। लोकसभा का सत्र खत्म हुआ, वे यहां आए। कोर्ट का सम्मान करते हैं। शनिवार को 11 बजे कोर्ट जाना था।
इस तरीके से जो व्यवहार किया गया है, यह काफी खतरनाक है। पिछली बार कोरोना के समय और अब बेटी के साथ ज्यादती का मामला उठाने पर यह व्यवहार किया गया है। सांसद ने कहा कि पुलिस के पास गिरफ्तारी का वारंट तक नहीं है।





Post a Comment