Waqf Bill: 'अगर यह बिल पास हो गया तो हमारी मस्जिदें व कब्रिस्तान छिन जाएंगे', वायरल वीडियो पर JPC सदस्य ने क्या कहा?

Waqf Bill: 'अगर यह बिल पास हो गया तो हमारी मस्जिदें व कब्रिस्तान छिन जाएंगे', वायरल वीडियो पर JPC सदस्य ने क्या कहा?


वक्फ विधेयक 2024 के खिलाफ वायरल एक वीडियो ने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सदस्य एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को भी चिंता में डाल दिया है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अगर यह बिल पास हो गया तो मुसलमानों की मस्जिदें छिन जाएंगी। निशिकांत दुबे ने वायरल वीडियो पर किए गए दावे का सच भी बताया।

             Ad..


नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर सत्ता और विपक्ष के बीच मचे घमासान के मध्य एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। वीडियो में लोगों से वक्फ विधेयक का विरोध करने की अपील की जा रही है। लाउडस्पीकर के माध्यम से कुछ लोग गली-गली विधेयक के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

           Ad..


लोगों से विधेयक के खिलाफ अपनी राय देने की गुजारिश भी की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर यह बिल पास हो गया तो हमारी मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान छिन जाएंगे। वीडियो पर गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है।









Courtesy : jagran

Edited by k.s thakur...





Post a Comment

Previous Post Next Post